फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक दर्जन मिलावटखारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज

एक दर्जन मिलावटखारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज

Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन मिलावटखारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज
बिजनौर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान लिये गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाये गए। इसभी 12 मिलावट खोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिये गए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान टीम की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठानों से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिये थे। जांच रिपोर्ट आने पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झलरी निवासी रजनीश पुत्र मेहर सिंह, नगीना क्षेत्र के गांव मिर्जानेकपुर निवासी शरीफ अहमद और इसी क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी शमीम अहमद पुत्र नसीम और हकीमतपुर निवासी इमरान पुत्र असगर अली, हसनपुरजट झालू निवासी परम सिंह पुत्र फूल सिंह के दूध में मिलावट पाई गई। वहीं प्रदीप पुत्र राजपाल निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना मंडावर के यहां से खोया, अकील पुत्र मकसूद निवासी ग्राम उमरी थाना कोतवाली देहात के यहां से मावा, धामपुर के मोहल्ला खत्रियान निवासी अमित अग्रवाल पुत्र मुन्नालाल, स्योहारा क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी शहजाद पुत्र मोहम्मद इशहाक के यहां से रिफाइंड, धामपुर स्थित लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट के स्वामी अमित अग्रवाल के यहां से देसी घी, गांधीनगर नूरपुर निवासी मसूद अहमद पुत्र बुंदू के पनीर, नजीबाबाद स्थित ईजी डे मॉल से पापड़ और धनिया का नमूना लिए थे। जांच में ये सभी नमूने मानक के अनुरूप फेल पाए गए। इन पर मुकदमे दर्ज कराये गए हैं। जबकि ईजी डे की पापड़ और धनिया की कंपनी एमएस फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड मलाड मुंबई और विक्रे ता कामरान रिजवी पुत्र इमरान निवासी अशरफअली पुट्टी फलौदा मेरठ के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराये गए हैं। अभिहीत अधिकारी के मुताबिक इन सभी आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है। इन प्रतिव्यक्ति के हिसाब से तीन से पांच लाख तक का जुर्माना भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed