फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे

Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे
दो मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

नूरपुर/शिवाला कलां। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोचकर लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों से तमंचे और लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का चालान कर दिया है। उधर, शिवाला कला थाना पुलिस ने भी एक बदमाश को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात मुरादाबाद रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने अस्करीपुर गेट के पास खड़े तीन युवकों को टोका। उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जाकिर उर्फ गुड्डु निवासी गांव अस्करीपुर, परीक्षित उर्फ पिंटू शर्मा निवासी मोहल्ला चौधरियान नूरपुर, चांद मोहम्मद निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा चांदपुर बताए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए तीनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। पूछताछ में उन्होंने छह दिसंबर को गोहावर अस्करीपुर मार्ग पर गोहावर जैत निवासी यासीन, सात दिसंबर को अस्करीपुर के पास हुई एक अन्य लूट करना स्वीकार किया है। उन्होंने चांदपुर में भी कई वारदात की हैं। उनके पास से दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस के अलावा लूटे गए सामान में से तीन मोबाइल, सोने की चेन के अलावा नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, शिवाला कलां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने रामगंगा नहर पर मालवा पुल के पास बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुजम्मिल निवासी गांव अकबरपुर तिगरी थाना हीमपुर दीपा बताया।। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पल्सर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि बरामद बाइक उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ एक माह पूर्व हल्दौर थाना क्षेत्र की एक नहर से लूटी थी। फरार हुए बदमाश के बारे में भी उसने जानकारी दे दी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद की। पकडे़ गए बदमाश का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed