फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुर्घटना एक मरा, दो घायल

दुर्घटना एक मरा, दो घायल

Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना एक मरा, दो घायल
बिजनौर/गजरौलाशिव। कारों की आमने-सामने की टक्कर में कोषागार विभाग में सीनियर अकाउंटेंट शकील अनवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को मेरठ रेफर किया गया है। शकील अनवर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के पठानपुरा मोहल्ले के रहने वाले 51 वर्षीय शकील अनवर बिजनौर स्थित कोषागार कार्यालय में सीनियर अकाउंटेंट थे। बृहस्पतिवार सुबह वे अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे। उनके साथ एक रिश्तेदार 18 वर्षीय महरीन भी थी। नजीबाबाद रोड पर गांव स्वाहेड़ी से आगे उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही डस्टर कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में शकील अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। महरीन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि डस्टर सवार मामूली रूप से घायल हुआ। महरीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक दिन पहले लौटे थे हज से
घरवालों का कहना है कि शकील अनवर मंगलवार रात ही अपनी पत्नी नसरीन के साथ हज करके लौटे थे। वहीं महरीन किसी काम से बिजनौर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शकील अनवर और महरीन के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। हादसे के वक्त दोनों के सिर गाड़ी में आगे लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील अनवर की मौत का समाचार मिलने पर कोषागार विभाग कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कोषागार अधिकारी अनवर अहमद व अन्य स्टाफ जिला अस्पताल पहुंचा और परिजनों को ढांढस बंधाया। शकील अनवर अपने पीछे पत्नी, दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए। उनकी बड़ी बेटी मरियम बीएससी और छोटी बेटी इकरा इंटर में पढ़ रही हैं। उनका बेटा अर्श आठ साल का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed