फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जयमाला के दौरान विवाद में आधा दर्जन घायल

जयमाला के दौरान विवाद में आधा दर्जन घायल

Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
जयमाला के दौरान विवाद में आधा दर्जन घायल
नहटौर। गांव कश्मीरी निवासी गजराज सिंह की पुत्री की बरात कोतवाली क्षेत्र के गांव नैरनी से आई थी। जयमाला कार्यक्रम के दौरान गजराज के रिश्तेदार गांव बैरमनगर निवासी संदीप और कुलदीप पुत्र इंद्र सिंह का किसी बात को लेकर एक बराती से विवाद हो गया। बरातियों से विवाद होने पर दुल्हन के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संदीप के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इससे बरातियों में हड़कंप मच गया। मारपीट में एक पक्ष के गजराज व रूपा पुत्री मूलचंद व दूसरे पक्ष के सुधीर व उसकी पत्नी प्रियंका व संदीप की पत्नी रीना घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल जीत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सुधीर की तहरीर पर गजराज, रोशन, गौरव व जोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed