फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टांडा माईदास में मारपीट प्रकरण के दो आरोप पकड़े

टांडा माईदास में मारपीट प्रकरण के दो आरोप पकड़े

Sun, 11 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
टांडा माईदास में मारपीट प्रकरण के दो आरोप पकड़े
पुलिस के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद। टांडा माईदास में दलितों द्वारा पुलिस को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नगीना देहात रायपुर सादात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास में 9 नवंबर को दो पक्षों के झगड़े में पहुंची पुलिस को एक पक्ष के दलितों ने बंधक बना लिया था। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को पीटा। पुलिस के साथ मारपीट की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने टांडा माईदास पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई घरों में छानबीन की। पुलिस ने मारपीट प्रकरण के आरोपी रामलाल और एक महिला को उसी दिन हिरासत ले लिया। पुलिस ने प्रकरण में 14 लोगों का नामजद और 30 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। रविवार को पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी टांडा माईदास निवासी धन्नू पुत्र छोटे व मोल्हड़वाला निवासी कोमल पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed