फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर महिला से ठगी

सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर महिला से ठगी

Sat, 29 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर महिला से ठगी
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला को केमिस्ट के पद पर नियुक्त दिखा कर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। खास बात यह है कि नियुक्ति पत्र पर सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। अक्टूबर का वेतन भी महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। शुक्रवार को वह ज्वाइन करने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमरोहा निवासी नेहा सिंह अपने पति के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंची। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल के समक्ष नियुक्ति पत्र रखा। उसमें जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत केमिस्ट पद पर 34 हजार रुपये के वेतन पर नियुक्त दर्शाया गया था। नियुक्ति पत्र देखकर सीएमओ अचंभित रह गए। उन्होंने बताया कि इस नाम का तो स्वास्थ्य विभाग में पद ही नहीं है तो नेहा परेशान हो उठी। इस पर नेहा ने सवाल उठाया कि यह नियुक्ति गलत कैसे हो सकती है। अक्तूबर माह का वेतन भी एडवांस में उसके खाते में डाल दिया गया है। उसने पांच लाख रुपये में संविदा पर नियुक्ति ली है। साथ ही बताया कि जिस व्यक्ति ने उससे रुपये लिए है, उसने कुछ दिन पूर्व आत्महत्या कर ली है। सीएमओ ने बताया कि किसी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। मामला दूसरे जिले का होने के कारण हस्ताक्षर पहचान में नहीं आए। ठगी करने वालों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इस पर नेहा मायूस होकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed