फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer slips and falls into canal, drowns to death.

Bulandshahar News: पैर फिसलकर नहर में गिरा किसान, डूबने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer slips and falls into canal, drowns to death.
बीबीनगर। बैल को नहर में पानी पिलाते समय किसान अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गए। किसान की डूबने से मौत हो गई। मृतक पत्नी के साथ बैल बुग्गी से जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी अशोक ने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज कुमार (40) खेती करते थे। उनके पास छह बीघा जमीन है। बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी भारती के साथ बैल-बुग्गी से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल जा रहे थे। गांव के बाहर से होकर गुजरी रही गंग नहर की पटरी से जाते समय वह रास्ते में बैल-बुग्गाी को रोकर नहर में बैल को पानी पिलाने लगे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। पत्नी भारती के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर उन्हें नहर से बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि मनोज की बड़ी बेटी खुशी (17 वर्ष), आंचल (15 वर्ष), करन (12 वर्ष), खुशबू (10 वर्ष) है। थाना प्रभारी ने बताया कि मनोज की नहर में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed