फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिखों ने अफसरो पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करके का आरोप लगाकर किया हंगामा

सिखों ने अफसरो पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करके का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिखों  ने अफसरो पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करके का आरोप लगाकर किया हंगामा
गुरुद्वारे का ध्वस्तीकरण के विरोध में हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। ग्राम खासपुरा में पीडब्लूडी अधिकारियों ने हाईवे चौड़ीकरण के चलते प्राचीन गुरुद्वारे का ध्वस्तीकरण का विरोध करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरुद्वारे में ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शुरू होने से चार दिनों से अरदास और अन्य धार्मिक कार्य बंद है। इससे क्षुब्ध सिखों ने पीडब्लूडी अधिकारियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सिखों ने डीएम से मिलकर गुरुद्वारे के अन्य स्थान उपलब्ध करा नव निर्माण कराने की मांग की है।
मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सड़क निर्माण क्षेत्र में आने वाले भवनों को चिह्नित कर इनके ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम खासपुरा में हाईवे के किनारे एक प्राचीन गुरुद्वारा है। पीडब्लूडी अधिकारियों के अनुसार गुरुद्वारे का कुछ हिस्सा सड़क निर्माण क्षेत्र में आने पर इसे चिह्नित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सिख समाज के लोगों को शीघ्र गुरुद्वारे का चिह्नित हिस्सा ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शीघ्र ध्वस्तीकरण नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। गुरुद्वारे के ज्ञानी ईश्वर सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शुरू होने से गुरुद्वारे में चार दिनों से अरदास और अन्य धार्मिक कार्य बंद है। इससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार को हरपाल सिंह फलोदिया, दर्पण सिंह, गजेंद्र सिंह, मूला सिंह भट्टी, सतवीर सिंह, बलराम सिंह, बैजनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह घातक, दिलबहार सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि सिखों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर गुरुद्वारे का ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही गुरुद्वारे के पास हंगामा किया। गुरुद्वारा समिति के सेक्रेट्री सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनके गुरुद्वारे को अतिक्रमण क्षेत्र में शामिल कर उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। गुरुद्वारा ध्वस्तीकरण होने से सिखों को अरदास करने के लिए उनके पास पर्याप्त जगह नहीं बची है। सिख गांव में अन्य किसी स्थान पर गुरुद्वारे का नव निर्माण कराने के लिए डीएम से मिलकर जगह दिलाने की मांग करेंगे। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सागर सिंह सड़क निर्माण क्षेत्र के दायरे में आने वाले भवनों का शीघ्र ध्वस्तीकरण न करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भवन टूटने से बढे़गी परेशानी
हल्दौर। गांव खासपुरा में सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों के अधिकांश मालिक सिख समाज के है। ये लोग प्रदेश के बाहरी क्षेत्रों में अकेले रहकर कारोबार करते है। जबकि इनके परिवार गांव में ही रहते है। बसंती कौर, माया कौर, पिंकी, पूजा आदि महिलाओं का कहना है कि उनके भवन टूटने से वह खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने को मजबूर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से ध्वस्तीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed