{"_id":"5af1e94e4f1c1b54098b8cd2","slug":"11525803342-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चढ़त के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चढ़त के दौरान चले लाठी-डंडे
मंडावली। गांव में आई बारात को घर के सामने से न निकलने देने पर वधू पक्ष और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। उधर, पुलिस की मौजूदगी में चढ़त के बाद विवाह संपन्न हुआ।
गांव औरंगपुर भिक्कू निवासी ओमपाल की पुत्री का विवाह गांव चंदोक निवासी प्रेमचंद के पुत्र के साथ तय हुआ था। मंगलवार सुबह बारात गांव पहुंची। चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने बारात का रास्ता रोक लिया और बारात को अपने घर के सामने से गुजरने पर आपत्ति जताई। सूचना मिलने पर वधू पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों द्वारा चढ़त के रास्ते पर आपत्ति जताने का लोगों ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उस समय बारातियों ने बीचबचाव कर मामला निपटाया, मगर वधू पक्ष के लोगों के घर पहुंचने पर मामले ने तूल पकड़ लिया और जमकर लाठी-डंडे चले।
घटना में वधू पक्ष से ओमपाल सिंह के दो भाई मूला सिंह, सोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से देशराज और उसकी भाभी को चोटें आईं। हमले के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने पड़ोसी डालचंद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में गांव पहुंची पुलिस ने डालचंद को छुड़ाया और दोनों पक्षों को सुनने के बाद घायलों मूला सिंह, सोनू, देहशराज, उसकी भाभी को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर वैवाहिक कार्यक्रम में संपन्न कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा हमलावरों को दावत का न्यौता नहीं दिया गया था। जिससे बौखलाकर उन्होंने मामूली सी बात को तूल दिया। मंडावली थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।