फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलवे ट्रैक से बरामद शव की शिनाख्त नगीना के मोनू सैनी के रूप में हुई

रेलवे ट्रैक से बरामद शव की शिनाख्त नगीना के मोनू सैनी के रूप में हुई

Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से बरामद शव की शिनाख्त नगीना के मोनू सैनी के रूप में हुई
धामपुर। सोमवार रात रेलवे ट्रैक से बरामद हुए शव का शिनाख्त हो गई। युवक की पहचान नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी मोनू सैनी (30) पुत्र शंभू सैनी के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन से गिरने के कारण मोनू की मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, पर उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया था। जब पुलिस ने उसके फोटो से लोगों को शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त हो गई। शिनाख्त लाल सराय नगीना निवासी मोनू सैनी के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में बताया गया है कि मोनू की धामपुर में दो बहनें रहती हैं। सोमवार रात को धामपुर में रिश्तेदारी में किसी की शादी भी थी, जिसमें वह शामिल होने को घर से गया था। पता नहीं उसकी मौत कैसे हो गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का प्रथम दष्ट्या में मोनू की ट्रेन से गिरने से मौत मान कर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed