{"_id":"59ada2364f1c1b1c278b5188","slug":"11504551478-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता की प्रतिमा छतिग्रस्त, आक्रोशित किसानों ने रोष व्यक्त किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान नेता की प्रतिमा छतिग्रस्त, आक्रोशित किसानों ने रोष व्यक्त किया
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर (बिजनौर)। गांव बागड़पुर में स्थापित किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को रविवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराया।
गांव बागड़पुर के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह कॉलेज पहुंचे छात्रों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। प्रतिमा तोड़ने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। किसान मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति कलाकार को बुलाकर प्रतिमा को तुरंत ठीक कराया और किसानों को समझा कर शांत कराया। भाकियू नेता चौधरी लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, अरविंद कुमार, अमीचंद्र, उदयराज सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र कुमार आदि ने रोष व्यक्त करते हुए किसान नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, जिला पंचायत सदस्य के पति चौधरी वीर सिंह आदि ने घटना की निंदा की है।