{"_id":"5967c2984f1c1bbd378b45d6","slug":"11499972248-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल
नूरपुर (बिजनौर)। बुधवार की देर रात नहटौर चौक के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बिजनौर रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
बुधवार की रात करीब 11 बजे नहटौर चौक पर भारत पैट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में उड़ीसा से पंजाब जा रहे ट्रक का चालक हरमिंदर सिंह निवासी चंपकौर जनपद रूपनगर पंजाब व दूसरे ट्रक का चालक मुजाहिद एवं परिचालक जुबैर निवासी बुरैड़ मंडैयो मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे हरमिंदर को बामुश्किल ट्रक से बाहर निकाला। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बिजनौर रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।