फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को दबोचा

पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को दबोचा

Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को दबोचा
दो लाख रुपये में ठेका लेकर युवक दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस व पीएसी आरक्षी पद की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। चार साथी बिजनौर व एक बागपत से पकड़ा गया। दो लाख रुपये में परीक्षा कराने का गैंग ने ठेका लिया था। पुलिस पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सभी सदस्यों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने गैंग से दो लाख रुपये व कार बरामद की हैं। कॉलेज के बाहर बाकी साथी कार में सवार थे।

पुलिस के मुताबिक शामली जिले के कांधला थाने के गांव भाराकी निवासी सतेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु का बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में सेंटर था। हिमांशु की जगह अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जट्टारी निवासी अजब सिंह का पुत्र मोहित परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक को मोहित पर शक हुआ। बायोमैट्रिक टेस्ट के दौरान मोहित पकड़ा गया। इसकी सूचना कक्ष निरीक्षक ने ऑब्जर्वर को दी। पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने मोहित को दबोच लिया। मोहित ने पुलिस को बताया कि उसके बाकी साथी कार में सवार हैं। कार कॉलेज के बाहर खड़ी है। पुलिस ने कार में सवार हिमांशु, बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खालौर निवासी उमेश कुमार पुत्र कन्हैया, बागपत जिले के बिनौली थाने के गांव बिजवाड़ा निवासी आस मोहम्मद को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक उनका एक साथी भाग निकला। बागपत जिले के बिनौली गांव से उसे दबोच लिया है। बागपत जिले में पकड़ा गया साथी बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजवाड़ा निवासी इस्लाम का पुत्र सरफराज है। पुलिस के मुताबिक आस मोहम्मद ने हिमांशु की परीक्षा देने के लिए बायो मैट्रिक मशीन में सेटिंग करने की जिम्मेदारी ली थी। उमेश ने हिमांशु को पास कराने का दो लाख रुपये में ठेका लिया था। पुलिस ने कार से हिमांशु, आस मोहम्मद व उमेश को दबोच लिया। कार से ठेके लिए गए दो लाख रुपये भी बरामद हो गए हैं। एसपी संजीव त्यागी ने सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने की पुष्टि की है। कहा कि गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed