{"_id":"5c3a2d28bdec22737f731ba0","slug":"111547316520-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख का सामान उड़ाया
बरुकी। गांव बरुकी में चोरों ने पुलिस पिकेट से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर थाना कोतवाली देहात पुलिस को दे दी है।
गांव रुकनपुर नगला निवासी मोहित कुमार की बरुकी मेन बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के निकट मोबाइल की दुकान है। मोहित नए और पुराने मोबाइल बेचता है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे 150 से अधिक नए और पुराने मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर मशीन और इनवर्टर, बैटरी भी चोरी करके ले गए। दुकान मालिक मोहित कुमार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
इसके बाद चोर बरूकी पुलिस पिकेट से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित विनीत गोयल की कन्फेक्शनरी की दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर तोड़ दिया। आहट होने पर दुकान मालिक विनीत गोयल जाग गए और उन्होंने अपने लाइसेंसी बंदूक से चोरों पर फायरिंग की। फायरिंग होने पर आसपास के लोग जाग गए और चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। रात में ही घटना की सूचना डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चोरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए घटना के खुलासे की मांग की।