{"_id":"5b9ea47f867a557f59299b91","slug":"111537123455-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रहकर रंगदारी मांग रहा था 50 हजार का इनामी अजमल पहाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में रहकर रंगदारी मांग रहा था 50 हजार का इनामी अजमल पहाड़ी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमल दिल्ली में रहकर मांगता था रंगदारी
बिजनौर। क्राइम ब्रांच गाजियाबाद के हाथों दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश अजमल पहाड़ी दिल्ली में रहकर नजीबाबाद के बड़े लोगों से रंगदारी मांग रहा था। जिले की पुलिस ने अजमल को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा था। पकड़े जाने पर अजमल ने पुलिस को बताया कि बसपा नेता अहसान के कहने पर वह लोगों से रंगदारी मांगता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए अहसान को हिरासत में ले लिया है। अहसान ने अजमल पहाड़ी की सभी बातों को गलत बताया है।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला हंडिया निवासी अजमल पहाड़ी ने कई साल से नजीबाबाद में अपनी जड़ें जमा ली थीं। नजीबाबाद में वह आता जाता रहा। 2012 में अजमल ने नजीबाबाद में प्रॉपर्टी डीलर डा.शमशाद को गोली मार की हत्या कर दी थी। डा.शमशाद के कत्ल में अजमल के साथ कई और नाम सामने आए थे। पुलिस के मुताबिक अजमल कुछ दिन के लिए जरूर नजीबाबाद में कमरा लेकर रहा, पर इसके बाद गुपचुप तरीके से आता जाता था। अब उसने दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा था। दिल्ली में रहकर ही वह अपना रंगदारी का खेल खेल रहा था। नजीबाबाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जुटी थी, पर वह पुलिस के जाल में नहीं फंस पा रहा था। शनिवार को गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ने 50 हजार के इनामी अजमल पहाड़ी को दबोच लिया। अजमल ने पुलिस को बताया कि बसपा नेता अहसान के कहने पर वह नजीबाबाद के लोगों से रंगदारी मांगता था। अहसान ही उसे बताता था कि किस व्यक्ति से उसे कितनी रंगदारी मांगनी है। पुलिस ने अहसान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं अहसान ने नजीबाबाद पुलिस को बताया कि उसका अजमल पहाड़ी से कोई वास्ता नहीं है। न ही उससे कभी बात हुई है। अजमल गाजियाबाद पुलिस को झूठी बातें बता रहा है। उसने कभी अजमल ने नहीं कहा कि वह किस व्यक्ति से पैसा ले। पुलिस के मुताबिक अजमल का ससुर अहसान के घर पर चौकीदार है। नजीबाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक बसपा नेता अहसान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अजमल पर हत्या, लूट व फिरौती के नजीबाबाद में दस मुकदमे दर्ज हैं।
इन लोगों से मांगी रंगदारी
पुलिस के मुताबिक अजमल पहाड़ी ने नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी इकबाल अहमद फारूकी से पांच लाख, बिंदु सराफ से दो लाख, ब्लू डायमंड होटल के मालिक से 50 हजार, अदब सिटी कॉलोनी के मालिक इरशाद से ढाई लाख, मैरिज हॉल मालिक कलवा से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। कई लोगों को वह पैसा देने के लिए डरा धमका रहा था। मोबाइल के जरिये उसका रंगदारी मांगने का खेल चल रहा था।
विज्ञापन
जिले की पुलिस के हाथ नहीं आ रहे बदमाश
बड़े बदमाश जिले की पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। ये बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस की नींद उड़ाने वाला एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश हो गया था। अजमल पहाड़ी भी बिजनौर पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।