फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक का शव

युवक का शव

Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

हल्दौर। गांव सुल्तानपुर के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेजवाया। मृतक के परिजन उसकी मौत को लेकर असमंजस की स्थिति में है।

गांव सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार अपने घर से तीन दिन से रहस्यमय ढंग से गायब था। उसके परिजन उसकी तलाश में लगे थे। ग्रामवासियों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे नितिन का शव गांव के जंगल में उसके चाचा देवेन्द्र सिंह को पेड़ से लटका मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। शव देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर महेश कुमार ने मामले की जांच की और थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजवाया। पुलिस इस मामले में आत्महत्या होने को लेकर आशंकित है। जबकि युवक के परिजन उसकी मौत को लेकर असमंजस की स्थिति में है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर थाना प्रभारी एस. भड़ाना का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम आने के बाद मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed