फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान की हत्या में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

किसान की हत्या में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
अमरोहा। देहात क्षेत्र के रायपुर खुर्द में छत पर सोते समय किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। किसान की हत्या जमीन के विवाद में की गई थी। छर्रा लगने से घायल बेटा नूर मोहम्मद की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने में लगी है।
विज्ञापन

रविवार की रात अमरोहा-जोया रोड स्थित गांव रायपुर खुर्द निवासी किसान मोहम्मद नौशाद की घेर की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नौशाद के बराबर में सोया बेटा नूर मोहम्मद की पैर में छर्रा लगने से वह भी घायल हो गया था। बदमाशों ने सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घायल नूर मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। नौशाद के भाई मतलूब की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी प्रोपर्टी डीलर मसूद खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात दो बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed