{"_id":"5b1c24554f1c1bf16e8b71b4","slug":"111528570965-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थति में मौत
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बढ़ापुर। बढ़ापुर के गांव इनायतपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव व जंगल में जाकर घटना की छानबीन की। वहीं मृतका के भाई ने हत्या करने की तहरीर दी। वहीं पति फरार बताया जाता है।
ग्राम इनायतपुर निवासी धर्मपाल उत्तराखंड के बद्री-केदारनाथ मार्ग पर खच्चर से यात्रियों को लाने व ले जाने का काम करता है। बताते है कि दो-तीन पहले से धर्मपाल अपने घर आया हुआ था। घटना रात्रि लगभग 11 बजे की है। किसी बात को लेकर धर्मपाल का अपनी पत्नी मंजू रानी से झगड़ा हुआ और इस दौरान धर्मपाल ने अपनी पत्नी की पिटाई की। रात्रि में ही मंजू रानी (40) की मौत हो गई। मौत का कारण पति द्वारा पिटाई के दौरान कोई गंभीर चोट लगना या गृहकलह से आजिज आ चुकी महिला का किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेना भी हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे धर्मपाल मृतका पत्नी का शव घोड़ा-बुग्गी में रखकर दो-चार गांव वालों के साथ गांव से लगभग छह किमी दूर जंगल में ले गया और वहां अंतिम संस्कार कर दिया।
किसी ग्रामीण ने शाम पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी तो थाने के एसआई मदनपाल सिंह पुलिस को लेकर गांव व ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में महिला के अंतिम संस्कार कर देने वाले स्थान पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। छानबीन में मामला सही मिला। बाद में मृतका के भाई महेंद्र सिंह प्रजापति ने पुलिस में घटना की तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि धर्मपाल शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी फरार है पुलिस उसको पकड़ने के प्रयासों में लगी है।