Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of youth missing for four days found floating in a pond

Shahjahanpur News: चार दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव

Mon, 02 Nov 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found floating in a pond
जलालाबाद में तालाब में शव मिलने पर मौके पर पहुंच जांच करती फॉरेंसिक टीम।
जलालाबाद। अल्हागंज थाना क्षेत्र के भुंडामई गांव निवासी पप्पू (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगान स्थित मस्जिद के पास तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार, पप्पू 28 अक्तूबर की रात से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

गंगाराम ने बताया कि छोटा पप्पू दिल्ली में रहकर पुताई का काम करते थे। पप्पू बीमार चाचा जगदीश को देखने के लिए 26 अक्तूबर को दिल्ली से आए और चाचा के घर पर ही रुक गए थे। 28 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे भाई पप्पू बिना बताए घर से कहीं चले गए। साथ ही अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन

घर नहीं आने पर भाई की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 31 अक्तूबर की शाम थाने पहुंच भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। भाई की गर्दन के पास साकार विश्वहरि का टैटू देख शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि पप्पू की शादी हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद उसकी पत्नी चली गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गंगाराम की तहरीर पर पप्पू की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
--
दो दिन से देखा जा रहा था शव
ग्रामीणों के अनुसार, शव दो दिन से देखा जा रहा था। पहले शव तालाब के एक साइड में झाड़ियों के बीच रुका था। दूर होने के कारण साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा था। रविवार सुबह शव बहकर मस्जिद की दीवार के पास आ गया। तब लोगों की उस पर नजर पड़ी। शव काफी फूला हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बिरियातारा से सिकंदरपुर गांव के बीच की दूरी करीब छह-सात किलोमीटर है।
0000000000000000
तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला



खुदागंज। क्षेत्र के कुंआडांडा गांव निवासी हरीश सिंह (51) का शव रविवार सुबह गांव में ही पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। वह तीन दिन से लापता थे।



क्षेत्र के खेरे नवादा गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि बहनोई हरीश सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब दो माह पूर्व हरीश सिंह की पत्नी देववती की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार अभी उस गम से उबर नहीं पाया था कि हरीश सिंह की मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई है कि हरीश सिंह 29 अक्तूबर की रात घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पानी से भरे गड्ढे के पास शौच के लिए गए होंगे। वहां पैर फिसलने से गिरकर वह डूब गए। परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।




रविवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में उनका शव उतराता मिला। मृतक के दो बेटे अवनीश, रोहित व बेटी सुमन है। तीनों की शादी हो चुकी है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। संवाद

जलालाबाद में तालाब में शव मिलने पर मौके पर पहुंच जांच करती फॉरेंसिक टीम।

जलालाबाद में तालाब में शव मिलने पर मौके पर पहुंच जांच करती फॉरेंसिक टीम।

जलालाबाद में तालाब में शव मिलने पर मौके पर पहुंच जांच करती फॉरेंसिक टीम।

जलालाबाद में तालाब में शव मिलने पर मौके पर पहुंच जांच करती फॉरेंसिक टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed