{"_id":"5b1ad1044f1c1ba66e8b6f5f","slug":"111528484100-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग हटाने के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होर्डिंग हटाने के विवाद में फायरिंग
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होर्डिंग हटाने के विवाद में फायरिंग
हल्दौर। कस्बा झालू में पूर्व चेयरमैन का होर्डिंग हटाने को लेकर विवाद हो गया। वर्तमान चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, थाना प्रभारी निरीक्षक ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया।
कस्बा झालू में भारतीय स्टेट बैंक के निकट पूर्व चेयरमैन और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का बिना प्रशासनिक अनुमति के होर्डिंग लगा हुआ है। नगर पंचायत के मुख्य लिपिक के अनुसार कुछ दिन पूर्व होर्डिंग हटाने के लिए नगर पंचायत से नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन होर्डिंग नहीं हटाया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नगर पंचायत चेयरमैन शहजाद कर्मचारियों के साथ होर्डिंग हटाने पहुंचे। आरोप है कि सूचना पाकर पूर्व चेयरमैन पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच चेयरमैन के गनर ने हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर सीओ सदर गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ईद तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राशिद हुसैन ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।