{"_id":"5aaeae5a4f1c1ba6768b650a","slug":"111521397338-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार से मारपीट, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार से मारपीट, लूट
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
गंज दारानगर। धामपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार की रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद क्रय केंद्र से कई बांट, इंडिकेटर सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। चौकीदार ने मिल के अधिकारियों के साथ जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
कोतवाली शहर के अंतर्गत ग्राम जहानाबाद से दो किलोमीटर दूर सलेमपुर मार्ग पर धामपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। रात क्रय केंद्र की देखरेख के लिए ग्राम जहानाबाद निवासी चौकीदार रामस्वरूप रहता है। चौकीदार के अनुसार शनिवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने उसे आकर दबोच लिया। इसके बाद क्रय केंद्र पर रखे 50 किलो के छह, 20 किलो के चार तथा 10 किलो के कुछ बांट उठा कर अपने गाड़ी में डाल लिए । क्रय केंद्र पर लगा इंडिकेटर भी बदमाशों ने उतार लिया। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर पीटा गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। चौकीदार ने समीप के एक कोल्हू पर काम कर रहे लोगों और गंज चौकी को घटना की सूचना दी । सुबह क्रय केंद्र पर पहुंचे मिल के अधिकारियों ने चौकीदार को साथ ले जाकर बिजनौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । ग्रामवासियों का कहना है कि क्रय केंद्र पर पहली बार ऐसी घटना नहीं घटी। आसपास के क्रय केंद्र पर भी कुछ माह में ऐसी घटना घट चुकी हैं ।