{"_id":"5a00b0044f1c1bda538bb584","slug":"111509994500-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को घर में खींच कर रात भर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को घर में खींच कर रात भर किया दुष्कर्म
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अपने घर में खींच कर किया दुष्कर्म
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, नामजद रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात(अमरोहा)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में अकेली पाकर युवती को पड़ोसी युवक जबरन खींच कर अपने घर में ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। सुबह पास पड़ोस के लोगों को भनक हुई तो 100 पुलिस पहुंची। पीआरवी के पहुंचने पर युवक युवती को छोड़ कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार में चार नवंबर को युवती अपने बुजुर्ग दादाजी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य गंगा मेला गए हुए थे। आरोप है कि देर रात पड़ोस का ही एक युवक दीवार फांद कर घर में घुस आया। जबरन युवती को खींच कर अपने घर में ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म कर डाला। अगले दिन सुबह जब पास पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो 100 पुलिस बुला ली गई। पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवती को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर गांव के ही ललित कुमार चौहान के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार चल रहा है। दबिश जारी है।