{"_id":"5987631a4f1c1b671c8b471f","slug":"111502044954-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते दो दबोचे
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पुलिस ने किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे दो चोरों को दबोचा है। आरोपियों के पास से चाकू व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक शनिवार रात पुलिस को गश्त के दौरान गांव तीबड़ी के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते मिले। पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम शहर कोतवाली की रामलीला मैदान के पास स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी मोनू व जॉनी बताए। पुलिस को उनके बैग से चाकू, छीनी, हथौड़ा, प्लास, पेंचकस आदि सामान बरामद हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे किसी चोरी या लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।