{"_id":"595294114f1c1b38538b463c","slug":"111498584081-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के सीजनल कर्मचारी ने की साईट इंचार्ज से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल के सीजनल कर्मचारी ने की साईट इंचार्ज से मारपीट
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । चीनी मिल नजीबाबाद के डिस्टलरी प्लांट निर्माण से जुड़ी कंपनी के साइट इंचार्ज ने मिल के एक सीजनल कर्मचारी पर अपने साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चीनी मिल ने प्रकरण की विभागीय जांच उप मुख्य रसायनविद् को सौंपी है। इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर सौंपी गई है।
किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में डिस्टलरी प्लांट निर्माण कराया गया है। आईएसजीईसी कंपनी के निर्माण कार्य से जुड़े साइट इंचार्ज शशिकांत शुक्ला ने कंपनी के उच्चाधिकारियों और चीनी मिल अधिकारियों को चीनी मिल के एक सीजनल कर्मचारी संजीव चौहान पर रविवार को उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का पत्र सौंपा है। कंपनी मुख्यालय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चीनी मिल प्रधान प्रबंधक रामबचन यादव ने प्रकरण की विभागीय जांच उप मुख्य रसायनविद् एके सिंह को सौंपी है।
उधर, चीनी मिल के चीफ इंजीनियर राजेश गुप्ता ने साइट इंचार्ज से की गई मारपीट की तहरीर पुलिस को सौंपी है। साइट इंचार्ज का आरोप है कि चीनी मिल के ऑयल मैन सीजनल कर्मचारी को डिस्टलरी प्लांट क्षेत्र में मोटर पंप असिस्टेंट की ड्यूटी दी गई थी। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया था जिस पर चीनी मिल ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ड्यूटी पर नहीं लिया था। जिससे नाराज होकर उसने हमला किया।