फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े, खींचतान

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े, खींचतान

Sun, 18 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े, खींचतान
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े ग्रामीण, खींचतान
विज्ञापन

अमरोहा।
देहात थाना क्षेेत्र में दूध वाहन की लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों की धर पकड़ को गई पुलिस से ग्रामीण भिड़ गए। जम कर खींचतान हुई। बाहें तन गईं। हाथा पाई की नौबत आ गई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से पुलिस से उलझ रहे युवक शांत हुए।

देहात थाना क्षेेत्र के रायपुर खुर्दगांव निवासी युवक डेयरी संचालक है। वह आस पास के गांवों से टाटा मैक्स में दूध उठाता है। बृहस्पतिवार की रात वह दूध लेकर लौट रहा था। रास्ते में मिले बदमाशों ने लूट की कोशिश करते हुए टाटा मैक्स पर ईंट पत्थर फेंके थे। बताते हैं कि थाना पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया था। शुक्रवार की रात थाना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने जमपुरी गांव में गई। आरोप है कि इस दौरान गांव के लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस के साथ खींचतान हुई। मारपीट की नौबत आ गई। मगर शोरशराबा सुन कर गांव के समझदार लोग आए। जिनके समझाने पर पुलिस से उलझ रहे युवक शांत हो गए। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी का कहना है कि इस तरह का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed