फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आराजी कंधला में अपह्त युवती का शव मिलने से सनसनी

आराजी कंधला में अपह्त युवती का शव मिलने से सनसनी

Mon, 26 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आराजी कंधला में अपह्त युवती का शव मिलने से सनसनी
युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका
विज्ञापन

धामपुर। आराजी कंधला गांव से 12 दिन पहले लापता हुई युवती का शव गांव के ही जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर अपहरण कर युवती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
गांव निवासी गिरधारी की 21 वर्षीय पुत्री डोली 13 नवंबर को डोली खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी और तभी से लापता थी। परिजनों ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को परिजनों ने गांव के चार युवकों को नामजद करते हुए बेटी की अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में लगी थी। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव के जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नामजद आरोपी सतीश, हीरा, सुनील, अनिल पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। शव पर किसी भी हमले का कोई निशान नहीं है। संभवत: युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि मामला प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में होनी थी डोली की शादी
गिरधारी ने बताया कि उसने एक माह पहले अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। उसकी मंगनी की रस्म भी हो गई थी। जनवरी में वह बेटी की शादी करने वाला था। इससे पहले ही उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि वह कई दिन से बेटी की तलाश के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था। लेकिन पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। उससे ही बेटी की इधर उधर खोजबीन करने के लिए किराए पर कार लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।


प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या किए जाने की आशंका
गांव में युवती की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि नामजद आरोपी सतीश ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या की है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय होने के बाद से ही युवक परेशान था। यह भी सामने आया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही है। डोली के पिता गिरधारी ने आरोपी युवक के परिवार पर तीन साल पहले अपने एक बेटे की हत्या करने का भी आरोप लगाया था। इस रंजिश के बीच युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed