{"_id":"5bb8f7d0867a556a344239ea","slug":"101538848720-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग में बाइक सीज होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैकिंग में बाइक सीज होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
शेरकोट। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सीज होने के डर से युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। नगर निवासी युवक किसी कार्य से बाइक लेकर धामपुर गया था। हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसकी बाइक को रोक लिया। जांच में युवक पर कोई कागजात नहीं मिले और बाइक सीज कर दी गई। परिजनों के डर से युवक ने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना का पता लगने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।