फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पौधरोपण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता

पौधरोपण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता

Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता
अमरोहा।जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी ने ली। जिसमें पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं पौधरोपण को सरकार की प्राथमिकता बताया। रविवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक ली। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार की यह बहुत बड़ी प्राथमिकता है। अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जाए। पौधरोपण के जो नए लक्ष्य शासन से प्राप्त हुए हैं उनको सभी विभागीय अधिकारी लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। इस अवसर पर एडीएम, सीडीओ, डीडीओ, एसडीएम हसनपुर, एसडीएम धनौरा, एसडीएम नौगांवा, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed