{"_id":"5b36873b4f1c1b64068b8e86","slug":"101530300219-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन निकाह के दवाब में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन निकाह के दवाब में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। प्रेमी ने निकाह करने का दबाव बनाया तो प्रेमिका ने केरोसिन उड़ेल कर खुद को आग लगा ली। सड़क पर जल रही युवती को राहगीरों ने कपड़ा डालकर किसी तरह आग बुझाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने हालत नाजुक देख युवती को रेफर कर दिया।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नगर के चामुंडा रोड पर खड़ी एक युवती जल रही थी। उसके शरीर से आग की तेज लपटों को उठता हुआ देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हिम्मत जुटाकर राहगीर और मोहल्ले के लोगों ने युवती के ऊपर कपड़ा डालकर आग की लपटों को बुझाया। बताया जाता है तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन वह उसी दिन अपने घर लौट आई। उसके बाद प्रेमी युवती के साथ जबरदस्ती निकाह करने की धमकी देने लगा। उसका आरोप है कि उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से डरकर युवती ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमी राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।