फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गंगा में ट्रैक्टर ट्राली पलटी

गंगा में ट्रैक्टर ट्राली पलटी

Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गंगा में ट्रैक्टर ट्राली पलटी
मंडावर। खादर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के खेत गंगा पार हैं। पुल न होने के कारण नावों से ही गंगा पार जाते हैं और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ट्रैक्टर ट्राली, बुग्गी आदि लाने-ले जाने के लिए जोड़ों वाली नाव ही उनका एकमात्र साधन है। नाव से गंगा पार आने जाने के दौरान कई बार भयानक हादसे हो जाते हैं। शनिवार शाम गांव कोहरपुर निवासी सगे भाई इकबाल सिंह व सूरजमल ट्रैक्टर ट्राली से खेत से गन्ना लेकर आए थे। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली जोड़े वाली नाव पर चढ़ी, ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए और ट्रैक्टर ट्राली आगे की ओर गंगा में जा गिरे। इस दौरान दोनों नावों को जोड़ने वाली लकड़ी भी थोड़ी टूट गई। इकबाल व सूरजमल भी ट्रैक्टर पर सवार थे। वे भी नदी में जा गिरे, गनीमत रही कि उनके चोट नहीं आई। हादसे वाली जगह पर पानी की धारा पांच-छह फीट ही गहरी है। वहीं ट्रैक्टर ट्राली व दो किसानों के गंगा में गिरने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के गांव के किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टरों से गंगा में गिरी ट्रैक्टर ट्राली को खींचा गया। इस दौरान गांव वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed