{"_id":"5a6637484f1c1b6c268b5e7a","slug":"101516648264-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने खुद को आग लगाई
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहक्लेश में विवाहिता ने खुद को आग लगाई
नगीना। गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए उसे सीएचसी पर लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला को 95 प्रतिशत झुलसने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव तिगरी मनकावाला निवासी चेतन कुमार की पत्नी सीमा (32) का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। क्षुब्ध होकर उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। सूचना पर पुलिस के साथ परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी सीबी सिंह सीएचसी पहुंचे और विवाहिता से मामले की जानकारी ली थी। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. वरुण ने बताया कि विवाहिता 95 प्रतिशत तक झुलस गई है, बिजनौर में सर्जन नहीं है, इसलिए उसको मेरठ रेफर किया गया है।
खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी
बिजनौर/हल्दौर। बढ़ापुर के गांव किशनपुर कुंडा निवासी पम्मी (22) पत्नी रूपचंद्र रविवार शाम अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे के पास पत्ती में आग लगने से पम्मी के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। कपड़ों में आग लगने से पम्मी बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में रूपचंद्र के भी हाथ जल गए। उसको उपचार के लिए सीएचसी नगीना भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक वरुण के मुताबिक पम्मी करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान दी
हल्दौर। क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने घरेलू समस्याओं से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के लिए उसके शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।