फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: गांजा बेचने से मना करने पर दंपती पर हमला किया

Mon, 09 Mar 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में गांजा बेचने का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शकील और उसकी पत्नी नसरीन पर हमला कर दिया। वहां आए लोगों ने किसी तरह शकील और उसकी पत्नी को बचाया। इसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने हंगामा भी किया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

माता कॉलोनी निवासी शकील ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्रशीटर काफी समय से अपने घर पर ही गांजा बेचता है। उसके पास दिनभर नशेड़ी आते रहते हैं, जो कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम कई नशेड़ी गली में बैठकर हंगामा कर रहे थे तो उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसके थोड़ी देर बाद उसके बेटे सुहेब के साथ मारपीट करा दी। शोर सुनकर उसने अपने बेटे को बचाया और घर आ गया। थोड़ी देर बाद हिस्ट्रीशीटर ने तीन-चार साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। सिर में धारदार हथियार लगने से घायल होकर वह जमीन पर गिर गया। वहां आई उसकी पत्नी नसरीन ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर हिस्ट्रीशीटर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पड़ोसी बोले, बच्चों से भी गांजा बिकवा रहा हिस्ट्रीशीटर
शकील के साथ कोतवाली पहुंचे इरशाद, अकरम, बिलाल, शहनाज आदि ने तीन-चार वीडियो भी पुलिसकर्मियों को सौंपी। इनमें हिस्ट्रीशीटर के मकान के बाहर बैठे उसके बच्चे गांजा बेचते नजर आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पहले भी कई पुलिसकर्मियों को गांजा बेचने की वीडियो भेजी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed