Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: सीट के विवाद में महिला यात्री पर टूट पड़ा जीआरपी सिपाही, बरसाए घूंसे

Sat, 21 Nov 2026 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime news
नजीबाबाद। जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में जीआरपी सिपाही की दबंगई का वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही महिला यात्री के चेहरे पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाता दिखाई दे रहा है। मारपीट में महिला लहूलुहान हो गई। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में बुधवार को सीट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। बिहार के मोतीहारी से अपनी पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता और खुशी के साथ लुधियाना जा रही रूबी देवी का यात्रियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंचे मुरादाबाद जीआरपी में तैनात सिपाही ललित सागर और अजय कुमार ने महिला के मोबाइल से वीडियो बनाने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रेन के मुरादाबाद से नजीबाबाद की ओर रवाना होने के बाद हुए विवाद की सूचना पर नजीबाबाद स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने महिला, उसकी पुत्रियों और दो युवकों को ट्रेन से उतार लिया था। इसके बाद सिपाहियों की ओर से बेतिया (बिहार) निवासी रूबी देवी, उसकी पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता, खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार और दरभंगा के बहेड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और उसकी पुत्रियों का आरोप है कि उन्होंने सिपाहियों की मारपीट की शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। पुलिस ने सिपाहियों के आरोपों के आधार पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया था।
अब घटना के दो दिन बाद सामने आए वीडियो में सिपाही महिला के चेहरे पर लगातार घूंसे मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी की कार्रवाई और महिला की शिकायत को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि रूबी देवी और उसकी पुत्रियों से जीआरपी अधिकारियों ने नजीबाबाद स्टेशन पर घटना के संबंध में जानकारी भी ली थी। पीड़िता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक मामला पहुंच कर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

महिला से मारपीट का मामला सांसद चंद्रशेखर ने उठाया
नगीना। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को पीड़ादायक बताया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीआरपी पुलिसकर्मियों की तहरीर पर महिला और उसकी तीन बेटियों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, लेकिन महिला पक्ष की ओर से पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और महिला को घायल करने के आरोपों की शिकायत तक दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करना और दूसरे पक्ष की शिकायत को नजरअंदाज करना पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।


वर्जन...
महिला यात्रियों में विवाद पर समझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से महिला, उसकी पुत्रियों एवं अन्य द्वारा मारपीट की गई। उनके मोबाइल छीनकर बंधक बनाया गया। पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव किया। नजीबाबाद स्टेशन को सूचना के बाद आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की गई।
-आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed