{"_id":"69f8e2da0f3f4f76d10d661a","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-178742-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली। थाना क्षेत्र में भागूवाला पेट्रोल पंप के सामने सोमवार शाम करीब सात बजे हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
सोमवार को गांव सबलगढ़ के मडैय्यो निवासी मनुष उर्फ भूरा बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ श्यामीवाला निवासी 60 वर्षीय बाबूराम भी बैठे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।