फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CPIM demonstrated against the policies of the government

माकपा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CPIM demonstrated against the policies of the government
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
माकपा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

माकपा के जिला मंत्री विजेंद्र सिंहा, रामपाल सिंह, विजय शर्मा, खुर्शीद शेख, तिलकराम, ओपी अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। माकपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कश्मीर फाइल, हिजाब, ज्ञानवापी मस्जिद, ताजमहल आदि मुद्दों को लेकर देश में सांप्रदायिक माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार गोपेश तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मो.उस्मान, नसीम, नदीम, सुशील, नसरूद्दीन, तहसीन, चुन्नम सिंह, बाबर, राशिद, मो.अच्छन, अनवार आदि शामिल रहे। उधर, नांगलसोती में माकपा नेता सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार, विजय सिंह, संतराम, शमशाद, शकील, गजराज सिंह, प्रमोद कुमार, रूप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed