{"_id":"60c8f2a78ebc3e3266354176","slug":"cow-slaughter-accused-got-shot-in-the-encounter-nazibabad-news-mrt542912356","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव नारायणपुर रतन के जंगल में गोकशी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में एक गोकश घायल हो गया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में दबिश दी। गोकशी कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और गोकशों के बीच देर रात 2:30 बजे हुई मुठभेड़ में नारायणपुर रतन निवासी एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। गोकशों से मुठभेड़ की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ के नेतृत्व में नजीबाबाद के थाना प्रभारी, नांगलसोती थानाध्यक्ष और मंडावली पुलिस ने संयुक्त रूप से फरार हुए गोकशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
गोली लगने से घायल नईम पुत्र यामीन को पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए नईम ने साथियों के नाम गांव नारायणपुर रतन निवासी हाशिम उर्फ भौंदा, महफूज और अतीक बताए हैं। पुलिस ने नईम के पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे और दो जिंदा कारतूस, 120 किलो गोमांस और औजार बरामद किए हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।