{"_id":"685c3270fb1401686505c923","slug":"couple-hung-triveni-hung-herself-thinking-shubham-was-dead-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला दंपती: शुभम को मरा समझकर लटकी त्रिवेणी, घर की क्लेश ने बच्चों से सिर से छीन लिया मां का आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूला दंपती: शुभम को मरा समझकर लटकी त्रिवेणी, घर की क्लेश ने बच्चों से सिर से छीन लिया मां का आंचल
Wed, 25 Jun 2025 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:02 PM IST
सार
Bijnor News: गांव रांडोवाला में दंपती फंदे पर लटक गया। महिला की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस सुसाइड नोट की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
त्रिवेणी की मौत पर गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suicide Case: रस्सी से बनाए फंदे से लटककर त्रिवेणी ने आत्महत्या कर ली, जबकि उसका पति शुभम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। त्रिवेणी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें बच्चों का ख्याल रखने की बात कही। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में इसे एक सप्ताह पहले लिखने की बात सामने आई है। पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट का भी मिलान कराएगी।
विज्ञापन
शुभम अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
गांव रांडोवाला में मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे त्रिवेणी ने लिखा था। यह दावा परिवार की ओर से किया गया। मगर पुलिस इसकी लिखावट का मिलान कराएगी, जिससे यह साफ हो सके कि सुसाइड नोट वाकई त्रिवेणी ने ही लिखा था या फिर किसी और ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट में बच्चों का ख्याल रखने की बात कही गई है। उधर लोगों का कहना है कि बीते डेढ़ साल से पति और पत्नी के बीच में संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सास और बहू में अक्सर विवाद रहता था। पति शुभम उक्त विवादों में अपनी मां का पक्ष रखता।
बताया जा रहा है कि एक साल के अंदर त्रिवेणी दो बार जहरीला पदार्थ भी निगल चुकी थी। एक बार उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।
अब मंगलवार की शाम को दोनों पति पत्नी मकान की छत पर सोए थे। दोनों में विवाद हुआ, पहले शुभम ने नीचे आकर कमरे में आकर फंदे पर झूल गया। इसके बाद उसकी पत्नी त्रिवेणी ने भी उसी रस्सी से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।

पहले फंदे पर लटका शुभम : एएसपी देहात
एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पहले शुभम फंदे पर लटक गया, वह अचेत हुआ तो फिर उसकी पत्नी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैगिंग यानि आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

ये है मामला
मंगलवार रात ग्राम जगन्नाथपुर उर्फ रांडोवाला में पति-पत्नी एक ही रस्सी के दोनों सिरों का फंदा बनाकर लटक गए। पत्नी त्रिवेणी (30) की मौत हो गई, जबकि पति शुभम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम निवासी शुभम का विवाह लगभग सात वर्ष पहले ग्राम सुनपता निवासी त्रिवेणी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मंगलवार की रात्रि विवाद हुआ, जिसके बाद दंपती ने कमरे में एक ही रस्सी के दोनों सिरों के फंदे बनाए और गले में डालकर उस पर लटक गए।
पता लगते ही परिजनों ने पति और पत्नी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक त्रिवेणी की मौत हो चुकी थी। शुभम के गले में सूजन आ गई थी। परिजन उसे बिजनौर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शुभम का इलाज चल रहा है।

नहटौर के निजी स्कूल में शिक्षक है शुभम
शुभम और त्रिवेणी के दो बच्चे पुत्र अंतरिक्ष (5) तथा पुत्री सिया (2) हैं। घटना का पता लगते ही उनके घर पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शुभम नहटौर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। साथ ही वह कंप्यूटर का काम भी करता है। त्रिवेणी गृहिणी थी।