फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple beaten, stone pelted at home, two injured

दंपती को पीटा, घर पर पथराव, दो घायल

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten, stone pelted at home, two injured
स्योहारा। सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए दंपती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनके घर पर पथराव कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम मेवाजट निवासी नफीस की पत्नी महमूदन के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उनके गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री घर से भाग गई थी। युवती के परिजनों ने उसके पुत्र वसीम पर पुत्री को भगाने का आरोप लगाया। वसीम अपने मामा के यहां गया हुआ था। वसीम जब घर वापस आया तो युवती के परिजनों ने वसीम को दिन तक घर में बंधक बना मारपीट की। बाद में पता चला कि युवती अपनी ही रिश्तेदारी में है। बृहस्पतिवार को युवती के परिजन युवती को घर ले आए।
विज्ञापन

युवती के वापस आने के बाद जब उसके परिजनों से वसीम को बंधक बनाने और मारपीट के बारे में पूछा तो उल्टा उनसे उलझने लगे। महमूदन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह गांव में राशन की दुकान पर पति नफीस के साथ राशन लेने गई थी तभी युवती पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वे अपने घर पहुंचे। कुछ देर बाद आरोपियों ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें वसीम व दानिश घायल हो गए। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed