फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Country's citizens and constitution in danger: former minister of state omvati

देश के नागरिक और संविधान खतरे में: पूर्व राज्यमंत्री ओमवती

Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Country's citizens and constitution in danger: former minister of state omvati
नजीबाबाद में आयोजित कांग्रेस जनसभा को संबोधित करतीं पूर्व राजयमंत्री ओमवती। - फोटो : NAZIBABAD
देश के नागरिक और संविधान खतरे में: पूर्व राज्यमंत्री ओमवती
विज्ञापन

नजीबाबाद। देश के अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। संविधान, देश और कीमती जानें केंद्र सरकार की संकीर्ण मानसिकता के चलते खतरे में हैं। कांग्रेस की जनसभा में ये बात पूर्व राज्यमंत्री ओमवती ने कही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। जनसभा में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अनीस विशाल की ओर से मोहल्ला वाहिदनगर में आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री ओमवती ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आर्थिक रूप से देश खोखला हो चुका है। देश के नागरिक और संविधान खतरे में हैं। धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटकर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि देेश को बचाने के लिए सेकुलर विचारधारा के लोग फिर से एक मंच पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, पूर्व आईएएस आरके सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने केंद्र सरकार पर न्यायपालिका, विभिन्न जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता का हनन करने, आरबीआई के अधिकारों को चुनौती देने का आरोप लगाया। कारी शुएब के संचालन में आयोजित विशाल जनसभा में अनीस विशाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता, अखंडता और विकास के साथ अपनी पहचान बनाई है। कांग्रेस ही देश को बर्बाद होने से बचाएगी। अनीस विशाल के नेतृत्व में डॉ. सुलेमान, एमएच जैदी, इरफान अंसारी, जकी मलिक सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जनसभा में कांग्रेस के नगराध्यक्ष एम अकरम खां, अल्ताफ रजा, अम्बरीश शर्मा, राकेश शर्मा, इमरान सैफी, अमजद सिद्दीकी, सलाउद्दीन सैफी, प्रदीप ठाकुर, लियाकत अंसारी, शरीफ अहमद मनोरे, मो. आसिफ, मो. आकिब सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed