फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Country is paramount: MLA Om Kumar

देश ही सर्वोपरि - विधायक ओम कुमार

Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Country is paramount: MLA Om Kumar
देश ही सर्वोपरि: विधायक ओम कुमार
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। आर्य समाज शेरपुर कल्याण द्वारा आयोजित 87 वें आर्य समाज सम्मेलन में विधायक ओम कुमार ने महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने कहा कि देश सभी के लिए सर्वोपरि है। देशहित में तन, मन, धन से सेवारत रहना चाहिए। विधायक ओम कुमार को आर्य समाज का पटका गले में डालकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर के प्रसिद्ध भजन उपदेशक सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वैदिक संस्कृति को बचाना है, तो मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने होंगे। हरियाणा के विद्वान अमित शास्त्री ने कहा कि जीवन सफल बनाना है तो उसे दैनिक वैदिक यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ कर्म ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इससे मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। कार्यक्रम को आर्य विदुषी संगीता आर्य, नरेंद्र दत्त आर्य, आदि आर्य विद्वानों ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज के प्रधान बलवीर सिंह, संयोजक डॉ धर्मवीर सिंह, संरक्षक धर्मपाल सिंह ,कैलाश चंद और भानु प्रताप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed