{"_id":"645d3b65b20c37e21d077ff4","slug":"counting-of-votes-of-four-bodies-will-be-completed-in-five-cycles-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2968-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - पांच चक्र में पूरी होगी चार निकायों की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - पांच चक्र में पूरी होगी चार निकायों की मतगणना
Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर और नगीना की पांच चक्र में होगी गणना, बाकी में घूमेंगे चार चक्र
- 18 निकायों के लिए पांच जगहों पर होगी मतगणना, कुल लगेंगी 251 टेबल
- मतगणना की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चुनावी नतीजों की अटकलों पर कल विराम लग जाएगा। मतगणना के साथ ही तय हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसे जीत का ताज पहनाया है। खैर, परिणामों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और मतगणना शुरू होने में एक रात ही बाकी रह गई है। पुलिस प्रशासन ने मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले के 18 निकायों की मतगणना के लिए कुल 251 टेबल लगेंगे। चार निकायों की मतगणना पांच चक्र में होगी, जबकि बाकी निकाय चौथे चक्र में ही निपट जाएंगे।
शनिवार को सुबह सात बजे जिले की पांचों तहसील क्षेत्र में बनाए गए स्थलों पर मतगणना चालू हो जाएगी। बिजनौर तहसील के निकायों की मतगणना आरजेपी इंटर कॉलेज में होगी। यहां पर बिजनौर पालिका, मंडावर, झालू और हल्दौर की मतगणना होनी है। मतगणना के लिए पांचों जगहों पर कुल 251 टेबल बनाए गए हैं। एक टेबल पर पांच कर्मचारी रहेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। मतगणना स्थल से सौ मीटर के दायरे में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी।
निकायवार टेबल की संख्या
निकाय टेबल संख्या
स्योहारा 15
चांदपुर 25
नूरपुर 12
हल्दौर 6
बिजनौर 32
किरतपुर 16
नजीबाबाद 25
नहटौर 15
धामपुर 15
शेरकोट 19
नगीना 19
अफजलगढ़ 8
झालू 6
मंडावर 7
जलालाबाद 8
बढ़ापुर 8
सहसपुर 7
साहनपुर 8
इन निकायों इतनी टेबल पर चलेंगे पांच चक्र
चांदपुर में एक टेबल, बिजनौर में दस टेबल, नगीना में सात टेबल और हल्दौर की एक टेबल पर पांच चक्र में मतगणना की जाएगी। बाकी टेबल पर चार चक्र में ही मतगणना खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- - वर्जन...
मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। एक टेबल पर पांच कर्मचारी होंगे - विनय कुमार, एडीएम प्रशासन