फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting of Lok Sabha elections will take place in a three-tier security cordon.

Bijnor News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना

Tue, 28 May 2024 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Counting of Lok Sabha elections will take place in a three-tier security cordon.
-पुलिस प्रशासन ने मतगणना कराने के लिए तैयार किया खाका
विज्ञापन

-दो सौ मीटर के दायरे में सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव की मतगणना होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने मतगणना कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। 200 मीटर के दायरे में सीसीटीवी की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। वहीं सौ मीटर की परिधि में सुरक्षा और कड़ी होगी।
चार जून को मतगणना होनी है। लोगों को चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी नतीजों को लेकर सिर्फ अटकलें ही चल रही हैं। खैर, जीत का सेहरा किसके सिर बंधने जा रहा है, इसकी तस्वीर चार जून को साफ हो जाएगी। उधर, मतगणना कराने के लिए पुलिस ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि वेयर हाऊस में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है, वहीं पर मतगणना होगी। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना स्थल के अंदर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। बीच में पुलिस और पीएसी को तैनात किया जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर जिले की पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। यानी त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लगाए जा रहे सीसीटीवी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मतगणना स्थल के दौ सौ मीटर के दायरे में सभी गलियों और सड़कों पर सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिससे सभी गतिविधियों पर कंट्रोल रुम से नजर रखी जा सके। इसके अलावा सौ मीटर की परिधि में आम जनता के लोगों को आने की मनाही रहेगी।


-अफवाहों पर रहेगा फोकस : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस बार मतगणना को लेकर सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। खासकर अफवाहों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी है। मतगणना को लेकर कोई भी अफवाह नहीं फैला सकेगा। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed