फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corporation employees are only stealing electricity

निगम के कर्मचारी ही करा रहे बिजली चोरी

Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees are only stealing electricity
निगम के कर्मचारी ही करा रहे बिजली चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम के अधिकारी बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान लगा रहे हैं, लेकिन उन्हीं के विभाग के कर्मचारी बिजली चोरी करा रहे हैं। शनिवार को मेरठ से आई विद्युत निगम की टीम ने नगर के दो पावर कोल्हू संचालकों को अवैध रूप से ट्रांसफार्मर रखकर बिजली चोरी करते पकड़ा है। दोनों के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों ने हल्दौर के पूर्व जेई पर ट्रांसफार्मर दिलाकर बिजली चालू कराने का पत्र लिखकर टीम को दिया है।

हल्दौर से फड़ियापुर मार्ग पर पास दो पावर कोल्हू लगे हैं। दोनों पावर कोल्हू संचालक कनेक्शन धारक हैं। दोनों ने 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखकर कोल्हू चलाने के लिए बिजली चालू कर ली। करीब तीन दिन पूर्व मेरठ के एक्सईएन रेड वीरेंद्र सिंह, चांदपुर एक्सईएन संजीव कुमार, जेई हल्दौर माजिद रजा ने दोनों पावर कोल्हू संचालकों को अवैध रूप से ट्रांसफार्मर रखकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। दोनों संचालकों ने टीम को अपने-अपने कनेक्शन के कागजात दिखा दिए। साथ ही उन्होंने विद्युत निगम की टीम को पूर्व में हल्दौर के जेई के खिलाफ ट्रांसफार्मर दिलाकर बिजली चालू कराने के संबंध में लिखित पत्र दिया। विद्युत निगम की टीम ने दोनों पावर कोल्हू संचालकों के खिलाफ बिजनौर के विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हल्दौर एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पावर कोल्हू संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जबकि इस संबंध में पूर्व जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed