{"_id":"60a94e9b8ebc3eff5c30ba9b","slug":"corona-warriors-honored-dhampur-news-mrt5394478152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से कोरोना संक्रमित परिवारों के लिए लंगर वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सिंगापुर से पहुंची टीम ने गुरू घर के सेवकों द्वारा पैकिंग करने और गुरुद्वारा में पहुंचे संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को लंगर वितरित करने के कार्य की प्रशंसा की। धामपुर में रयान फाउंडेशन ऑक्सीजन कोविड सेंटर को संचालित करने वाले कोरोना योद्धाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह सिडाना, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने धामपुर में जन सहयोग से कोविड सेंटर का संचालन करने वाले फाउंडेशन सदस्यों कमाल अहमद, नाजिम अहमद, भूपेंद्र शर्मा सोनू तथा सिंगापुर से आई टीम में शामिल सरदार गुरविंदर सिंह एवं सरदार जसकरन सिंह आदि को गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह मोंगा, गुरशरण सिंह मोहन, एसपी सलूजा, ध्रुवजोत सिंह सिडाना, गुरचरन सिंह, मोतीलाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह मोंगा, पालिका सभासद जसप्रीत सिंह रॉकी, डॉ अमरजीत सिंह चावला, सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, अमितोज सिंह कालड़ा रहे।