फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona Warrier became young doctor of Bijnor

बिजनौर के युवा चिकित्सक बने कोरोना वॉरियर

Mon, 13 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Corona Warrier became young doctor of Bijnor
डॉक्टर रचित गर्ग। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर के युवा चिकित्सक बने कोरोना वॉरियर
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण के बीच जान जोखिम में डालकर कोरोना से जंग लड़ रहे बिजनौर के युवा चिकित्सक को उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना वॅरियर के रूप में प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट रचित गर्ग सर्विलांस टीम के इंचार्ज के तौर पर भगत सिंह कॉलोनी में तैनात होकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

बिजनौर स्थित साहित्य विहार कॉलोनी निवासी डा. रचित गर्ग (30) देहरादून के रायपुर सीएचसी पर चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देहरादून में रहकर एमबीबीएस तथा एमडी की पढ़ाई पूरी की है। कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। कुछ दिनों पहले देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी कोरोना का हॉटस्पॉट बन गई थी। यहां पर कम्यूनिटी ट्रांसफर का खतरा पैदा हो गया था। उस समय डा. रचित गर्ग को सर्विलांस टीम के इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने तत्परता और दृढ़ शक्ति से अपनी टीम के साथ कोरोना संदिग्धों को समय रहते चिह्नित किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में सात संदिग्धों की पहचान की। समय रहते सभी संदिग्धों को क्वारंटीन कर दिया गया। उनकी टीम की सजगता की बदौलत कॉलोनी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। डा. रचित ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने घर भी नहीं गए हैं। कोरोना संक्रमण को जड़ को समाप्त करने के लिए वह लगातार अपनी टीम के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। जान का खतरे में डालकर अपना फर्ज निभाने वाले डा. रचित को प्रशासन ने कोरोना वॅरियर चुना और उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed