{"_id":"642c6974159612ec520e0d88","slug":"corona-spreading-in-the-district-still-people-are-negligent-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-955-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - फैल रहा कोरोना, लापरवाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - फैल रहा कोरोना, लापरवाही कर रहे लोग
Tue, 04 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव
- जिला अस्पताल में मरीज नहीं कर रहे कोरोना गाइडलाइन का पालन
- बिना मास्क लगाए चिकित्सक से दवाई लेने पहुंच रहे मरीज
- जिले में 19 दिनों में मिले कोरोना के 20 मरीज
फोटाे..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मगर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग भी है। क्योंकि कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्ती नहीं दिखा रहा है। जिला अस्पताल में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। अस्पताल में मरीज दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि जिले में पिछले 19 दिनों में कोरोना संक्रमित 20 मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल में सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर 15 लोग ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। जिनमें से केवल दो लोगों ने ही मास्क लगा रहा है। इसके बाद फिजिशियन की ओपीडी के बाहर 10 बजकर 13 मिनट पर 25 मरीज खड़े हुए थे। जिनमें से केवल तीन मरीजों ने ही मास्क लगा रखा था। अस्पताल में आने वाले मरीजों में करीब 50 मरीज बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षणों के आ रहे हैं। इसके बाद 10 बजकर 20 मिनट पर आंखों वाले चिकित्सक की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। लाइन में करीब 15 मरीज लगे हुए थे, लेकिन मास्क सिर्फ दो ने ही लगा रखा था।
जिला अस्पताल में 11 बजकर पांच मिनट पर फिजीशियिन डॉ. आरएस वर्मा की ओपीडी में चिकित्सक सहित 14 लोग मौजूद थे। ओपीडी कक्ष में चिकित्सक सहित छह लोगों ने मास्क लगा रखा था। जबकि अन्य कोई भी कोरोना नियमों का पालन करता हुआ नजर नहीं आया। इसके बाद दवाई काउंटर पर 11 बजकर सात मिनट पर करीब 25 लोग लाइन में लगे हुए थे। इनमें से केवल आठ लोगों ने ही मास्क या कपड़े से मुंह ढक रखा था।
विज्ञापन
कोरोना के मरीजों के लिए 70 बेड की व्यवस्था
जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 70 बेड की व्यवस्था कर ली गई है। पीकू वार्ड में तीस बेड, सर्जिकल वार्ड में तीस बेड और संचारी वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। अस्पताल में कोरोना संबंधित सभी दवाइयां उपलब्ध बता रहे हैं।
-- -- वर्जन::
जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। ओपीडी के अंदर कोरोना नियमों का पालन कराया जा रहा है। लोग कोरोना नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। मरीजों से ओपीडी के बाहर भी मास्क और दो गज दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक