फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona speed is slow, caution is also necessary

कोरोना की रफ्तार धीमी, सावधानी बरतनी भी जरूरी

Mon, 07 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona speed is slow, caution is also necessary
अफजलगढ़ में बाजार में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दोपहर में गर्माहट और रात में ठंड से सक्रिय हुई तो वायरल बीमारियों के साथ ही अब कोरोना संक्रमण की आशंका भी बढ़ती जा रही है। हालांकि सर्दी का मौसम कोरोना वायरस के अनुकूल माना जा रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि जनपद में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित 20 के आसपास मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इसकी वजह बिजनौर शहर में आबादी का घनत्व कम होना है। इसके अलावा लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होने से कोरोना के मामले अधिक नहीं बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि जिले में कोरोना के प्रसार की रफ्तार धीमी है लेकिन सावधानी बरतनी भी जरूरी है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद की आबादी ज्यादा है किंतु नगरों की आबादी कम है। जनपद के पांच तहसील मुख्यालयों में प्रत्येक की आबादी भी एक लाख से कम ही है। दूसरे घनी आबादी नहीं हैं। पुराने शहर को छोड़ दें तो नई कॉलोनी में तो आबादी काफी कम है। यही वजह है कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं करने के बावजूद जनपद में कोरोना के केस काफी कम हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद के मुताबिक मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की तादाद बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए सचेत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने राहत जताई कि शहरों की आबादी कम और कम घनी होने के कारण भी केस नहीं बढ़ पा रहे हैं। हालांकि अभी सावधानी नहीं बरती गई तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यून सिस्टम को प्रभावित होने से बचाएं
नगर के वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डा. नीरज चौधरी के अनुसार मौसम में बदलाव होते ही इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होगा तो बैक्टीरिया शरीर में आसानी से जगह बनाकर अंदर से कमजोर करना शुरु कर देंगे। वहीं कोरोना को मात देने के लिए इम्यून सिस्टम का बेहतर होना जरूरी है। लोगों को खानपान और दिनचर्या में बदलाव की जरूरत है। दो गज दूरी और मास्क जरूरी की टैग लाइन अपनाएं।
कोरोना के लक्षण हो तो जांच जरूर कराएं
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए दिल्ली से बिजनौर वापस लौट रहे लोगों को बगैर जांच कराए घर न जाने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक दिल्ली समेत उससे सटे जिलों में हाल ही में किसी काम से गए या वहां रह रहे लोग अगर बिजनौर आ रहे हैं, तो वे स्वस्थ दिखने के बावजूद कोरोना की जांच जरूर कराएं। साथ ही संभव हो तो होम क्वारंटीन के नियम का पालन करें।

वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीरबल सिंह का कहना है कि तापमान में सात डिग्री से कम और दस से 12 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है। कुछ घंटे तक गर्मी और फिर ठंड की स्थिति शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करती है। अगर वायरल का हमला न हुआ तो तापमान भी शरीर को प्रभावित करता है।
कोरोना से बचने के टिप्स
-ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
-शरीर साफ रखें, नमक के गरारे करें।
-सिर और कान को ढककर ही रखें।
-अस्थमा के मरीज दवाएं साथ रखें।
-योग और व्यायाम को नियमित करें।
-सुबह और शाम गर्म कपड़े ही पहनें।
-गुनगुने पानी का नियमित सेवन करें।
-तेल की मालिश करें और काढ़ा पीएं।
-खुले में रखे खाद्य पदार्थ सेवन न करें।
-सब्जी, फल आदि को गुनगुने पानी में धोकर ही खाएं।
-ब्लोअर या हीटर का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed