{"_id":"68360468acd85871c303a963","slug":"corona-principal-of-medical-college-gave-instructions-to-take-precautions-bijnor-news-c-27-1-bij1008-150906-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने दिए सावधानी बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने दिए सावधानी बरतने के निर्देश
Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पश्चिमी यूपी में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने मेडिकल अस्पताल में निरीक्षण कर अस्पताल कर्मियों को सावधानी बरतने और सतर्कता के लिए गाइडलाइन जारी की है।
प्राचार्या उर्मिला कार्या ने बताया कि कोरोना सभी स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए कड़ाई से पालन करना होगा। पिछली बार आए कोरोना जैसी स्थिति न हो इसके लिए समय से पहले और ज्यादा ध्यान की आवश्यकता है। अस्पताल में ऑक्सीजन की पाइप लाइन के काम को भी जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राचार्या द्वारा जारी दिशा-निर्देश
- अस्पताल में मास्क का अनिवार्य उपयोग किया जाए।
- नियमित सैनिटाइजेशन करते रहें।
- साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
- संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग।
सामान्य वायरल और कोरोना के लक्षण लगभग एक : डॉ. विक्की
मेडिकल अस्पताल के मेडिसिन हेड और फिजिशियन डॉ. विक्की ने बताया कि आमतौर पर बुखार, जुकाम आदि ही कोरोना में भी देखी जाती है। अलग लक्षण के रूप में अधिकतर मामलों में सांस फूलने की समस्या देखी गई है। इसलिए कोई भी परेशानी होने पर स्वयं कोई दवा न लेकर चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर है।