फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona-positive postman killed in Meerut

मेरठ में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव डाककर्मी की मौत

Thu, 30 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona-positive postman killed in Meerut
मेरठ में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव डाककर्मी की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव एक डाक कर्मचारी की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को शव देने से इंकार कर दिया।

नगर के आवास विकास कॉलोनी के पास स्थित मोहल्ला गोविंदपुरम निवासी लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति सहारनपुर जनपद के एक डाकघर में ग्रेड-1 के पोस्टमास्टर थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही बिजनौर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बिजनौर के एक ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान उनकी डा. लाल पैथोलॉजी लैब में कोविड जांच की गई तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिजनौर के चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। वहां पर उनका उपचार चल रहा था। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शासन की गाइड लाइन के अनुपालन में डाक कर्मी का शव परिजनों को नहीं दिया गया। प्रशासन की देखरेख में ही वहीं पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed