फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona positive person died in district hospital

जिला अस्पताल कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत

Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona positive person died in district hospital
जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने पीपीई किट में परिजनों का शव सौंप दिया। गंगा बैराज पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर के रामलीला ग्राउंड के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (50 साल) की अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी कोविड जांच की गई तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद के अनुसार मृतक एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित था। करीब दय माह पहले ही जिला अस्पताल में उसे खून चढ़ाया गया था। शनिवार को उसकी तबियत फिर से खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन देकर अन्य जांचें की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद उसकी कोविड-19 की जांच की गई तो टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकला। उपचार के दौरान मनीष की इमरजेंसी में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को पीपीई किट में परिजनों के सुपुर्द कर दिया और अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस से गंगा बैराज तक भिजवाया। सीएमएस ने बताया कि इस घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस वहां पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed